What is Landing Page
Landing Page एक ऐसा खास Web Page होता है, जिसे किसी एक खास काम के लिए बनाया जाता है।
जब कोई व्यक्ति Google Ads, Facebook/Instagram Ads या Email में दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, तो वह जिस पेज पर पहुँचता है, उसे Landing Page कहा जाता है।
Normal Website के Page पर कई तरह की जानकारी और अलग-अलग Options होते हैं। लेकिन Landing Page पर सिर्फ एक खास काम करवाने पर ध्यान दिया जाता है।
Normal Webite में Header or Footer होता है ताकि Customer हमारी वेबसाइट से जानकारी ले सके जैसे
- Home page पर हमारे बिजनेस की जानकारी पढ सके।
- Services/Course वाले Pages पर जा सके।
- About us पढ सके।
- Contect us देख सके।
- over all हमारे पूरे बिजनेस की जानकारी ले सके।
और Landing Page में Header or Footer नहीं होता वह ताकी Customer का फोकस सिर्फ एक ही जगह पर रहे। जैसे:
- कोई फॉर्म भरना
- कोई प्रोडक्ट खरीदना
- WhatsApp पर संपर्क करना
- फोन पर कॉल करना
- किसी सर्विस के लिए बुकिंग करना
इस खास काम को Call to Action (CTA) कहा जाता है।
इस तरह Landing Page लोगों को जल्दी और आसानी से Lead या Customer बनाने में मदद करता है।
Examples of Landing Pages
Website Homepage और Landing Page में क्या अंतर है?
Homepage किसी वेबसाइट का Main पेज होता है। इसमें वेबसाइट के बारे में बहुत सारी जानकारी और बहुत सारे links होते हैं।
Like Homepage से कोई व्यक्ति:
- कंपनी के बारे में पढ़ सकता है
- अलग-अलग Products देख सकता है
- Contact कर सकता है
- Blog पढ़ सकता है
- Job की जानकारी देख सकता है
- दूसरी वेबसाइट के Pages पर जा सकता है
यानी Homepage पर लोगों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं।
Landing Page
Landing Page एक खास काम के लिए बनाया जाता है।
इसमें बहुत ज्यादा Links या दूसरी चीजें नहीं होतीं। इसका ध्यान सिर्फ एक काम करवाने पर होता है। जैसे:
“आज ही Course के लिए Enquiry करें”
या “अभी Product खरीदें”
या “Form भरकर जानकारी प्राप्त करें”
इसलिए Landing Page पर आने वाले लोगों के लिए सही काम करना आसान हो जाता है।
Different Types of Landing Pages?
Landing Page अलग अलग Types के होते है –
Lead Generation Landing Page:
इन्हें Lead Generation Pages, Lead Capture Pages या Squeeze Pages भी कहा जाता है क्योंकि इन Landing Pages पर एक Form होता हैऔर इस Form में लोगों से उनकी जानकारी ली जाती है, जैसे:
- उनका नाम
- उनका Email Address
- और उनका Phone Number
- more………..
कई बार लोग Contact Information के बदले में कुछ Free चीजे भी देते हैं, जैसे:
- Ebook
- Webinar
- Free Guide
- PDF/Notes
Example of Lead Generation Landing Page
Ebook Landing Page:
Webinar Landing Page
Event Landing Page:
Click Through Landing Pages:
इन Landing Pages का Main काम लोगों को Product खरीदने या किसी Service को लेने या कोई Subscription लेने के लिए Ready करना होता है।
इन Pages पर एक Simple Button होता है and इस Button पर Click करने के बाद Visitor सीधे Checkout या Payment Page पर पहुँच जाता है।
Example of Click Through Landing Pages
Ecommerce Landing Pages:
Signup Landing Pages:
Sales Landing Pages:
Landing Page Structure
- “ये क्या है?”
→ Hook / Hero Section - “कब है?”
→ Date/Time - “मुझे इसकी जरूरत क्यों है?”
→ Problem - “मुझे मिलेगा क्या?”
→ What You’ll Learn - “क्या ये मेरे लिए है?”
→ Who It’s For - “सिखाएगा कौन?”
→ Mentor - “क्या ये सच में काम करता है?”
→ Case Studies - “दूसरे लोग क्या कहते हैं?”
→ Testimonials - “Extra क्या मिलेगा?”
→ Bonuses - “कितने में मिलेगा?”
→ ₹9 Offer - “अभी क्यों करूँ?”
→ Real Urgency - “मेरे आखिरी doubts क्या हैं?”
→ FAQ - “ठीक है, अब कहाँ click करूँ?”
→ Final CTA
Landing Page बनाने के लिए क्या चाहिए?
- Domain & Hosting
- WordPress Website
- Elementor / Page Builder
- Theme
- Form Plugin
- Payment Gateway — अगर product/webinar sell करना है
- WhatsApp/Email integration — अगर leads collect करनी हैं
Landing Page कहाँ बनानी चाहिए - Main Domain या Subdomain पर?
Main Domain कब इस्तेमाल करें? — Landing Page बनाने के लिए
- जब आपकी existing business website है।
- जब Landing Page आपके main business/brand से directly related है।
- जब आप Webinar Registration के लिए Landing Page बना रहे हैं।
- जब आप Course/Seminar/Workshop promote कर रहे हैं।
- जब आप Lead Generation के लिए Landing Page बना रहे हैं।
- जब आप किसी Service के लिए Landing Page बना रहे हैं।
- जब आप Facebook/Instagram Ads से traffic भेज रहे हैं।
- जब आपको simple और easy-to-manage setup चाहिए।
- जब आप Landing Page को अपनी existing WordPress website के अंदर manage करना चाहते हैं।
- जब आप brand consistency और trust maintain करना चाहते हैं।
Example:
Sub Domain कब इस्तेमाल करें? — Landing Page बनाने के लिए
- जब आप Landing Pages को main website से अलग रखना चाहते हैं।
- जब आपके पास अलग marketing funnel है।
- जब आप एक अलग course/academy system चला रहे हैं।
- जब अलग team या system से Landing Pages manage करनी हों।
- जब आप किसी third-party funnel/landing page platform को connect करना चाहते हैं और subdomain setup उसका preferred तरीका है।
- जब आपके पास एक specific campaign/project के लिए अलग web area चाहिए।
- जब आपकी main website और Landing Page system को technically अलग रखना convenient हो।
- जब आप बड़े level पर multiple campaigns/funnels manage कर रहे हों।
Example:
Subdomain पर WordPress Landing Page कैसे बनाये?
आप कुछ ही स्टेप में एक Professional Landing Page बना सकते है।
Step 1 — Subdomain Create करें
सबसे पहले अपने hosting panel में जाएँ।
अगर आप Hostinger use कर रहे हैं:
hPanel → Websites → Manage → Domains → Subdomains
फिर:
- Subdomain:
webinar - Main domain:
smartmarketingzone.com
तो आपका पूरा address बनेगा:
webinar.smartmarketingzone.com
फिर Create करें।
Step 2 — Subdomain के लिए Folder बनेगा
Subdomain create करने के बाद hosting आपके लिए एक अलग directory/folder बना सकता है।
Example:
public_html/
│
├── main website
│
└── webinar/webinar → आपके subdomain की files के लिए folder है।
Step 3 — Subdomain पर WordPress Install करें
अब hosting में:
Websites → Add Website → WordPress
या आपके hosting interface में उपलब्ध WordPress installation option चुनें।
अगर hosting आपको installation location चुनने देता है, तो:
Domain: webinar.smartmarketingzone.com
select करें।
फिर:
- WordPress Admin Email
- Username
- Password
set करें और installation complete करें।
अब आपके पास एक अलग WordPress installation हो सकती है:
Main Website:
smartmarketingzone.com
Landing Page Website:
webinar.smartmarketingzone.com
Step 4 — WordPress Dashboard Open करें
अब subdomain के WordPress dashboard में login करें:
webinar.smartmarketingzone.com/wp-admin
ध्यान रखें कि यह आपके main website के /wp-admin से अलग WordPress installation हो सकता है।
Step 5 — Theme or Plugin Install करे
Subdomain वाले WordPress dashboard में:
Apearance – Theme → Add Theme
Search करें:
Astra
फिर:
Install → Activate
ab iske baad
Plugins → Add New Plugin
Search करें:
Elementor
फिर:
Install → Activate
अगर Elementor Pro की जरूरत है तो Pro भी connect/install करें।
Step 6 — Landing Page बनाएं
अब:
Pages → Add New
Page का नाम रखें:
Facebook Ads Webinar
फिर:
Edit with Elementor
अब आपको वही Elementor interface मिलेगा जिसमें आप अभी काम कर रहे हैं।
Step 7 — Page Layout बदलें
Landing Page के लिए सामान्य website का:
- Header
- Footer
- Sidebar
नहीं चाहिए तो Elementor में:
Page Settings → Page Layout → Elementor Canvas
select कर सकते हैं।
अब आपको एक blank canvas मिल जाएगा।
Step 8 — Landing Page Design करें
Hook/Hero
↓
Problem
↓
What You’ll Learn
↓
Benefits
↓
Who Should Attend
↓
About Trainer
↓
Testimonials
↓
Webinar Details
↓
FAQ
↓
Final CTA
