Smart Marketing Zone
Hi 👋 How can we help you today? 🚀
✅ Redirecting you to WhatsApp...
💬

What is Landing Page

Landing Page एक ऐसा खास Web Page होता है, जिसे किसी एक खास काम के लिए बनाया जाता है।

जब कोई व्यक्ति Google Ads, Facebook/Instagram Ads या Email में दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, तो वह जिस पेज पर पहुँचता है, उसे Landing Page कहा जाता है।

Normal Website के Page पर कई तरह की जानकारी और अलग-अलग Options होते हैं। लेकिन Landing Page पर सिर्फ एक खास काम करवाने पर ध्यान दिया जाता है।

Normal Webite में Header or Footer होता है ताकि Customer हमारी वेबसाइट से जानकारी ले सके जैसे

  • Home page पर हमारे बिजनेस की जानकारी पढ सके।
  • Services/Course वाले Pages पर जा सके।
  • About us पढ सके।
  • Contect us देख सके।
  • over all हमारे पूरे बिजनेस की जानकारी ले सके।  

और Landing Page में Header or Footer नहीं होता वह ताकी Customer का फोकस सिर्फ एक ही जगह पर रहे। जैसे:

  • कोई फॉर्म भरना
  • कोई प्रोडक्ट खरीदना
  • WhatsApp पर संपर्क करना
  • फोन पर कॉल करना
  • किसी सर्विस के लिए बुकिंग करना

इस खास काम को Call to Action (CTA) कहा जाता है।

इस तरह Landing Page लोगों को जल्दी और आसानी से Lead या Customer बनाने में मदद करता है।

Examples of Landing Pages

Website Homepage और Landing Page में क्या अंतर है?

Homepage किसी वेबसाइट का Main पेज होता है। इसमें वेबसाइट के बारे में बहुत सारी जानकारी और बहुत सारे links होते हैं।

Like Homepage से कोई व्यक्ति:

  • कंपनी के बारे में पढ़ सकता है
  • अलग-अलग Products देख सकता है
  • Contact कर सकता है
  • Blog पढ़ सकता है
  • Job की जानकारी देख सकता है
  • दूसरी वेबसाइट के Pages पर जा सकता है

यानी Homepage पर लोगों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं।

Landing Page

Landing Page एक खास काम के लिए बनाया जाता है।

इसमें बहुत ज्यादा Links या दूसरी चीजें नहीं होतीं। इसका ध्यान सिर्फ एक काम करवाने पर होता है। जैसे:

“आज ही Course के लिए Enquiry करें”

या “अभी Product खरीदें”

या “Form भरकर जानकारी प्राप्त करें”

इसलिए Landing Page पर आने वाले लोगों के लिए सही काम करना आसान हो जाता है।

Different Types of Landing Pages?

Landing Page अलग अलग Types के होते है – 

Lead Generation Landing Page:

इन्हें Lead Generation Pages, Lead Capture Pages या Squeeze Pages भी कहा जाता है क्‍योंकि इन Landing Pages पर एक Form होता हैऔर इस Form में लोगों से उनकी जानकारी ली जाती है, जैसे:

  • उनका नाम
  • उनका Email Address
  • और उनका Phone Number
  • more………..

कई बार लोग Contact Information के बदले में कुछ Free चीजे भी देते हैं, जैसे:

  • Ebook
  • Webinar
  • Free Guide
  • PDF/Notes

Example of Lead Generation Landing Page

Ebook Landing Page:
Webinar Landing Page
Event Landing Page:

Click Through Landing Pages:

इन Landing Pages का Main काम लोगों को Product खरीदने या किसी Service को लेने या कोई Subscription लेने के लिए Ready करना होता है।

इन Pages पर  एक Simple Button होता है and इस Button पर Click करने के बाद Visitor सीधे Checkout या Payment Page पर पहुँच जाता है।

Example of Click Through Landing Pages

Ecommerce Landing Pages:
Signup Landing Pages:
Sales Landing Pages:

Landing Page Structure

  1. “ये क्या है?”
    → Hook / Hero Section
  2. “कब है?”
    → Date/Time
  3. “मुझे इसकी जरूरत क्यों है?”
    → Problem
  4. “मुझे मिलेगा क्या?”
    → What You’ll Learn
  5. “क्या ये मेरे लिए है?”
    → Who It’s For
  6. “सिखाएगा कौन?”
    → Mentor
  7. “क्या ये सच में काम करता है?”
    → Case Studies
  8. “दूसरे लोग क्या कहते हैं?”
    → Testimonials
  9. “Extra क्या मिलेगा?”
    → Bonuses
  10. “कितने में मिलेगा?”
    → ₹9 Offer
  11. “अभी क्यों करूँ?”
    → Real Urgency
  12. “मेरे आखिरी doubts क्या हैं?”
    → FAQ
  13. “ठीक है, अब कहाँ click करूँ?”
    → Final CTA

Landing Page बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • Domain & Hosting
  • WordPress Website
  • Elementor / Page Builder
  • Theme
  • Form Plugin
  • Payment Gateway — अगर product/webinar sell करना है
  • WhatsApp/Email integration — अगर leads collect करनी हैं

Landing Page कहाँ बनानी चाहिए - Main Domain या Subdomain पर?

Main Domain कब इस्तेमाल करें? — Landing Page बनाने के लिए

  • जब आपकी existing business website है।
  • जब Landing Page आपके main business/brand से directly related है।
  • जब आप Webinar Registration के लिए Landing Page बना रहे हैं।
  • जब आप Course/Seminar/Workshop promote कर रहे हैं।
  • जब आप Lead Generation के लिए Landing Page बना रहे हैं।
  • जब आप किसी Service के लिए Landing Page बना रहे हैं।
  • जब आप Facebook/Instagram Ads से traffic भेज रहे हैं।
  • जब आपको simple और easy-to-manage setup चाहिए।
  • जब आप Landing Page को अपनी existing WordPress website के अंदर manage करना चाहते हैं।
  • जब आप brand consistency और trust maintain करना चाहते हैं।

Example:

Sub Domain कब इस्तेमाल करें? — Landing Page बनाने के लिए

  • जब आप Landing Pages को main website से अलग रखना चाहते हैं
  • जब आपके पास अलग marketing funnel है।
  • जब आप एक अलग course/academy system चला रहे हैं।
  • जब अलग team या system से Landing Pages manage करनी हों।
  • जब आप किसी third-party funnel/landing page platform को connect करना चाहते हैं और subdomain setup उसका preferred तरीका है।
  • जब आपके पास एक specific campaign/project के लिए अलग web area चाहिए।
  • जब आपकी main website और Landing Page system को technically अलग रखना convenient हो।
  • जब आप बड़े level पर multiple campaigns/funnels manage कर रहे हों।

Example:

Subdomain पर WordPress Landing Page कैसे बनाये?

आप कुछ ही स्‍टेप में एक Professional Landing Page बना सकते है।

Step 1 — Subdomain Create करें

सबसे पहले अपने hosting panel में जाएँ।

अगर आप Hostinger use कर रहे हैं:

hPanel → Websites → Manage → Domains → Subdomains

फिर:

  • Subdomain: webinar
  • Main domain: smartmarketingzone.com

तो आपका पूरा address बनेगा:

webinar.smartmarketingzone.com

फिर Create करें।

Step 2 — Subdomain के लिए Folder बनेगा

Subdomain create करने के बाद hosting आपके लिए एक अलग directory/folder बना सकता है।

Example:

public_html/
│
├── main website
│
└── webinar/
यहाँ:

webinar → आपके subdomain की files के लिए folder है।

Step 3 — Subdomain पर WordPress Install करें

अब hosting में:

Websites → Add Website → WordPress

या आपके hosting interface में उपलब्ध WordPress installation option चुनें।

अगर hosting आपको installation location चुनने देता है, तो:

Domain: webinar.smartmarketingzone.com

select करें।

फिर:

  • WordPress Admin Email
  • Username
  • Password

set करें और installation complete करें।

अब आपके पास एक अलग WordPress installation हो सकती है:

Main Website:

smartmarketingzone.com

Landing Page Website:

webinar.smartmarketingzone.com

Step 4 — WordPress Dashboard Open करें

अब subdomain के WordPress dashboard में login करें:

webinar.smartmarketingzone.com/wp-admin

ध्यान रखें कि यह आपके main website के /wp-admin से अलग WordPress installation हो सकता है।

Step 5 — Theme or Plugin Install करे

Subdomain वाले WordPress dashboard में:

Apearance – Theme → Add Theme

Search करें:

Astra

फिर:

Install → Activate

ab iske baad

Plugins → Add New Plugin

Search करें:

Elementor

फिर:

Install → Activate

अगर Elementor Pro की जरूरत है तो Pro भी connect/install करें।

Step 6 — Landing Page बनाएं

अब:

Pages → Add New

Page का नाम रखें:

Facebook Ads Webinar

फिर:

Edit with Elementor

अब आपको वही Elementor interface मिलेगा जिसमें आप अभी काम कर रहे हैं।

Step 7 — Page Layout बदलें

Landing Page के लिए सामान्य website का:

  • Header
  • Footer
  • Sidebar

नहीं चाहिए तो Elementor में:

Page Settings → Page Layout → Elementor Canvas

select कर सकते हैं।

अब आपको एक blank canvas मिल जाएगा।

Step 8 — Landing Page Design करें

Hook/Hero

Problem

What You’ll Learn

Benefits

Who Should Attend

About Trainer

Testimonials

Webinar Details

FAQ

Final CTA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *